Koderma: कोडरमा समाहरणालय परिसर में बुधवार को पति-पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
तीन बच्चों की मां है महिला
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम रोहित सिंह है, जबकि कथित प्रेमी अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला बताया गया है। गुड़िया देवी तीन बच्चों की मां है। उसका ससुराल कोडरमा थाना क्षेत्र के बलरोटांड़ और मायका गोलवाढाब में है।
अहमदाबाद में काम के दौरान हुई थी पहचान
बताया जाता है कि रोहित सिंह और गुड़िया देवी दोनों गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। इसी दौरान महिला की पहचान कौशांबी निवासी अरविंद कुमार से हुई थी। काम के सिलसिले में शुरू हुई जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर अरविंद के साथ चली गई।
Read More- कोडरमा के सतगावां स्कूल में अज्ञात लोगों का उत्पात, कार्यालय का ताला तोड़कर की चोरी
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
जानकारी के मुताबिक, पति ने किसी तरह दोनों को कोडरमा बुलवाया था। बुधवार को जब तीनों समाहरणालय परिसर पहुंचे, तो महिला के पति और परिजन उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे। वहीं, गुड़िया देवी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पति, पत्नी तथा प्रेमी को थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तीनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








