Koderma: कोडरमा जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुच्चीटांड निवासी मोनू पंडित के रूप में हुई है। घटना में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
डोमचांच से अपने घर लौट रहा था मोनू
जानकारी के अनुसार, मोनू डोमचांच से अपने घर लौट रहा था। डोमचांच थाना क्षेत्र के डोमचांच-जयनगर मुख्य मार्ग पर लठियोबार के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क किनारे खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
बताया जाता है कि घायल युवक करीब आधे घंटे तक खेत में पड़ा रहा। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे।
Read More- Breaking News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: 2 साल सेवा अवधि और बढ़ी, 25% को मिलेगी स्थायी नौकरी
कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत
सूचना मिलने पर एएसआई सुबोध पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सदर अस्पताल, कोडरमा भिजवाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
मोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









