Koderma: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया स्थित सीडी बालिका प्लस टू विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण कुमार के निलंबन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने निलंबित प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्राओं को भड़काकर विद्यालय में हंगामा कराने के आरोप में तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। विभाग ने उनके खिलाफ आगे विभागीय कार्रवाई करने की भी बात कही है।
प्राचार्य के कार्यकाल में पढ़ाई और अनुशासन बेहतर-छात्रों ने कहा
दरअसल, बुधवार को जैसे ही छात्राओं को प्राचार्य के निलंबन की जानकारी मिली, विद्यालय में विरोध शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्राएं कक्षाओं से बाहर निकलकर परिसर में प्रदर्शन करने लगीं। छात्राओं ने निलंबन के फैसले को अनुचित बताते हुए इसे वापस लेने और शशिभूषण कुमार को दोबारा विद्यालय में पदस्थापित करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य के कार्यकाल में पढ़ाई और अनुशासन की व्यवस्था बेहतर रही। छात्राओं के साथ उनका व्यवहार भी अच्छा था। ऐसे में उनके निलंबन से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
पुलिस के पहुंचने पर संभली स्थिति
प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब शशिभूषण सिंह को विद्यालय से बाहर जाते देख छात्राएं उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ीं। इससे परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ छात्राओं को मामूली चोटें आने की जानकारी है। बाद में प्रधानाध्यापक के विद्यालय के अंदर लौटने पर स्थिति सामान्य हुई।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
सूचना मिलने पर एसआई पिंकी रानी पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचीं और छात्राओं से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे।
छात्राओं की मांग और शिक्षा विभाग की शिकायत के बाद विवाद बढ़ा
गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा ने 2 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञापांक 1741 के तहत विभागीय आदेशों के उल्लंघन के आरोप में शशिभूषण सिंह को निलंबित किया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई को उपायुक्त का अनुमोदन भी प्राप्त है।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
फिलहाल मामले में छात्राओं की मांग और शिक्षा विभाग की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया है। अब सबकी नजर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








