Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली की जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के मुताबिक, परीक्षा में सफल घोषित 2204 अभ्यर्थियों में से 454 ने अब तक अपनी OMR शीट की कॉर्बन कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध नहीं करायी है। इनमें कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा के बाद अपनी कॉर्बन कॉपी बिचौलियों को सौंपने की बात भी सामने आयी है।
दरअसल, CID ने जांच के सिलसिले में सभी सफल अभ्यर्थियों से पेपर-1 और पेपर-2 की OMR शीट की कॉर्बन कॉपी मांगी थी। इसके लिए 30 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था। सार्वजनिक सूचना जारी कर अभ्यर्थियों से व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी या स्पष्ट तस्वीर भेजने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद 454 अभ्यर्थियों की कॉर्बन कॉपी नहीं मिल सकी।
Read More- चौपारण में टैंकर ने शव लेकर जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, 4 लोगों के मौत की आशंका
चार्जशीट में अभ्यर्थियों के स्पष्टीकरण का जिक्र
CID की चार्जशीट के अनुसार, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार ने अपनी OMR कॉर्बन कॉपी गुम होने की बात कही है। वहीं, ओमप्रकाश राणा और दिलीप कुमार राणा के स्पष्टीकरण को भी जांच एजेंसी ने संदेह के दायरे में रखा है। CID का आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने जांच को प्रभावित करने के लिए अलग-अलग बहाने बनाये।
Read More- कोडरमा में दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से हुआ था विवाद
CCTV फुटेज से खुल सकता है राज
जांच एजेंसी ने अदालत में परीक्षा केंद्रों के CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्य पेश किये हैं। CID को आशंका है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के केंद्र से निकलने पर OMR शीट में कथित बदलाव किये गये। अब एजेंसी अभ्यर्थियों और बिचौलियों के बीच संपर्क की कड़ियां तलाश रही है।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
इस जांच का दायरा JPSC के साथ JSSC CGL परीक्षा तक भी पहुंच गया है। CID ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से वीडियो, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य साझा करने की अपील की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







