Godda: गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर हुए विवाद के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। उनका शव घर के अंदर मिला। जहां घटना को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, प्रियंका और उनके पति के बीच मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के पिता बिट्टू साव का आरोप है कि योजना के तहत मिली राशि से सुनील साह ने मोबाइल फोन खरीद लिया था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी।
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
पिता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पति और सास ने प्रियंका के साथ मारपीट की और बाद में उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
घटना के समय सुनील साह खेत में धान की कटाई कर रहे थे, जबकि घर में बच्चे मौजूद थे। घटना से पहले घर के अंदर कपड़ा जलाने की बात भी सामने आई है।
प्रियंका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों की उम्र छह वर्ष से कम है। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







