West Bengal: पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर के लाउदोहा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता श्याम कुमार दास (35) की हत्या से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे जमीन विवाद, आपसी रंजिश या राजनीतिक गुटबाजी, इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
ओबीसी मोर्चा के महासचिव के पद पर कार्यरत थे श्याम कुमार
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विजय नंदी और प्रसून पांडे को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अजय नंदी अभी फरार है। मृतक श्याम कुमार दास लाउदोहा थाना क्षेत्र के जब्बर पल्ली के निवासी थे। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन नंबर मंडल के महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात काली पूजा विसर्जन के बाद श्याम कुमार दास घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ बैठकर खान-पान के दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर अजय नंदी और विजय नंदी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की आशंका
आरोप है कि श्याम कुमार दास पर रॉड से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर आरोपियों की राजनीतिक पहचान पर भी विवाद सामने आया है।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
स्थानीय स्तर पर गिरफ्तार आरोपियों को भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बताया जा रहा है, जबकि मृतक के पिता परिमल दास का दावा है कि आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
घटना के पीछे राजनीतिक गुटबाजी की आशंका
वहीं, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना के पीछे राजनीतिक गुटबाजी की आशंका जताई है। ऐसे में हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी अजय नंदी की तलाश जारी है। जमीन विवाद, व्यक्तिगत रंजिश और राजनीतिक गुटबाजी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









