Ranchi: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। अब 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए
अल अमीरत में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्यन सावसानी को दो सफलताएं मिलीं।
228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 36.5 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
Read More- Breaking News: 18 नवंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
लक्ष्य रायचंदानी 93 रन की शानदार पारी खेली
भारत की जीत के हीरो कप्तान लक्ष्य रायचंदानी रहे, जिन्होंने 93 रन की शानदार पारी खेली। आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे। विनीत ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
अब भारतीय प्रशंसकों की नजरें 14 नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान फाइनल पर टिकी हैं। दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









