Ranchi: झारखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा नेताओं को अपने राजनीतिक आचरण पर भी सवालों का जवाब देने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
प्राथमिकी दर्ज होना किसी को अपराधी साबित नहीं करता
राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को नैतिकता और जवाबदेही की बात करने से पहले अपने नेताओं से जुड़े गंभीर सवालों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड और एपस्टीन फाइल से संबंधित सार्वजनिक चर्चाओं का जिक्र करते हुए भाजपा से पारदर्शिता बरतने की मांग की।
कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज मामले पर उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होना किसी को अपराधी साबित नहीं करता। जांच एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से अपना काम करने देना चाहिए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
कांग्रेस कानून के समान अनुपालन और निष्पक्ष जांच के पक्ष में है
सिन्हा ने आदित्य साहू पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा नेताओं ने अब न्यायपालिका की भूमिका भी संभाल ली है? उन्होंने कहा कि किसी को दोषी या निर्दोष घोषित करने का अधिकार अदालत का है, न कि राजनीतिक दलों का।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कानून के समान अनुपालन और निष्पक्ष जांच के पक्ष में है। किसी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और न ही राजनीतिक दुर्भावना से किसी को निशाना बनाया जाना चाहिए।
सिन्हा ने भाजपा से जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि न्याय का फैसला तथ्यों और सबूतों के आधार पर अदालत को करना चाहिए, राजनीतिक दलों को नहीं।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







