राशिफल 15 नवंबर 2026: रविवार, 15 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 2:02 बजे तक रहेगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर राशि में चंद्रमा की स्थिति के आधार पर कुछ जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को खर्च और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरी और रोजगार में उलझनें रहेंगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।
वृषभ राशि
व्यापार में लाभ और विस्तार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी और मांगलिक आयोजन के योग हैं।
मिथुन राशि
अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं।
कर्क राशि
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी प्रगति संभव है।
सिंह राशि
फैसले लेते समय धैर्य रखें। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है। किसी महिला मित्र के माध्यम से लाभ और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि
पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशि
दिन शुभ और लाभकारी रह सकता है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ दे सकता है। व्यापारिक योजनाओं में सफलता के संकेत हैं।
धनु राशि
नौकरी में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में सहयोग मिलेगा। करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मकर राशि
पारिवारिक सुख मिलेगा। रोजगार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। महत्वपूर्ण फैसले समझदारी से लें।
कुंभ राशि
व्यापार और रोजगार के लिए दिन अनुकूल है। बेरोजगार लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है।
मीन राशि
घरेलू खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से परेशानी हो सकती है। परिवार में बातचीत के दौरान संयम रखें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







