Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान मौसम श्रद्धालुओं का साथ दे सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के समय बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह-सुबह घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को हल्की धुंध और ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजधानी रांची में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Jharkhand Weather Update: 15 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
संध्या अर्घ्य के दौरान रांची में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। जमशेदपुर में तापमान 31 और 18 डिग्री तक रह सकता है। पलामू और बोकारो में भी आसमान साफ रहने के आसार हैं।
Jharkhand Weather Update: सुबह के अर्घ्य में बढ़ेगी ठंड
16 नवंबर को रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका और हजारीबाग में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। सुबह हल्की धुंध और ठंड महसूस हो सकती है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का झारखंड पर खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, 19 और 20 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








