Ranchi: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से झारखंड जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
रामसेवक सिंह को झारखंड का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजा पीटर समेत कई नेताओं ने दी बधाई
वहीं, विधायक सरयू राय ने भी रामसेवक सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उनके अलावा पूर्व मंत्री राजा पीटर, सुधा चौधरी, प्रदेश जदयू नेता डॉ. आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, सागर कुमार, भगवान सिंह, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, रेणु पन्नीकर, अखिलेश राय, मनोज सिन्हा और उपेंद्र सिंह समेत दर्जनों पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रामसेवक सिंह को दूसरी बार झारखंड जदयू का प्रभारी बनाए जाने को राज्य में संगठन की जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी नेताओं की ओर से मिल रही बधाइयों से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








