जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंगलवार देर रात आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम ‘संवाद’ के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल सूर्य सिंह बेसरा को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों के साथ कहासुनी और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान सूर्य सिंह बेसरा के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि वह गोपाल मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन पर हमला किया गया। उनका कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं थी और उन पर जानलेवा हमला किया गया।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Akash Kumar Singh is an IT Executive & SEO Specialist at Khabar Mantra. A Full-Stack Developer, AI/ML Engineer, and EdTech Founder (Dilwado), he scales platforms serving 10K+ students, commands a 400K+ subscriber tech channel, and drives high-performance web growth.








