Breaking News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में निबंध नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव के साथ कर्मचारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
कैबिनेट के फैसले से राज्य के संबंधित संवर्ग के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने उनके ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2400 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे कर्मचारियों को इस फैसले से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
Breaking News: विश्रामपुर में डिग्री महाविद्यालय के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत
बैठक में पलामू जिले के विश्रामपुर में डिग्री महाविद्यालय के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुलेगा। स्थानीय विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
वहीं, साहिबगंज में ऑब्जर्वेशन होम के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे जिले में किशोरों के संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी संस्थागत सुविधाओं को मजबूती मिल सकेगी।
इसके अलावा झारखंड में निबंध नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। हालांकि, संशोधन के विस्तृत प्रावधानों की जानकारी सामने आने के बाद ही इसके प्रभाव स्पष्ट हो सकेंगे।
Breaking News: वर्ष 2027 का अवकाश कैलेंडर को कैबनेट की मंजूरी
वर्ष 2027 का अवकाश कैलेंडर:सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों के लिए सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
पाकुड़ में सड़क निर्माण: बहिरग्राम-चिकेनहाटी-कंकड़बोना-शंकरखाड़-इस्लामपुर सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 44 करोड़ 52 लाख 94 हजार 500 रुपये मंजूर।
सरायकेला-खरसावां में सड़क पुनर्निर्माण: 16.76 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 48 करोड़ 78 लाख 15 हजार 600 रुपये की स्वीकृति।
करमाटांड़ बाजार बाइपास सड़क निर्माण के लिए 85 करोड़ पारित
जामताड़ा बाइपास: करमाटांड़ बाजार बाइपास सड़क निर्माण के लिए 85 करोड़ 73 लाख 38 हजार 500 रुपये मंजूर।
रांची में सड़क पुनर्निर्माण:मुर्मा चौक-सुरसा-मसमानो-पाली और बासकी-हतियांबे पथ के पुनर्निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति।
CAG की रिपोर्ट विधानसभा में रखी जाएगी: वर्ष 2024 में समाप्त अवधि की CAG रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी।
प्री-बजट कार्यशाला: वित्तीय वर्ष 2027-28 की प्री-बजट कार्यशाला के लिए डॉ. हरिश्वर दयाल और उनकी टीम का नॉलेज पार्टनर के रूप में चयन।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








