Breaking News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले को लेकर झारखंड की राजनीति में घमासान जारी है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मामले की सच्चाई जांच पूरी होने और पुख्ता तथ्य सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
Breaking News: विपक्ष षड्यंत्र और नकारात्मक सोच का शिकार हो चुका है
कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल रोबोटिक सर्जरी सिस्टम उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पूरे मामले को जांच के नजरिये से देखना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष षड्यंत्र और नकारात्मक सोच का शिकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं, लेकिन कानून की नजर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई अंतर नहीं है।
Breaking News: सरकार किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे उसमें कोई प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न शामिल हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों और जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगी।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित
गौरतलब है कि भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है। मामले में पुलिस जांच जारी है और अब सबकी नजर जांच के नतीजों पर है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








