Breaking News: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल तेज हो गई है।
Breaking News: युवती के अपहरण का आरोप लगा था
जानकारी के मुताबिक, विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली नाबालिग के दादा ने दिलीप तिर्की पर अपनी पोती के अपहरण का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
इसके अलावा दिलीप तिर्की के खिलाफ रेंगारीह थाना में भी मामला दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कांड संख्या 12/2026 में पहचान के दुरुपयोग से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
Breaking News: दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी पुलिस
सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
Read More- Breaking News: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्रेड पे में बढो़तरी का प्रस्ताव पारित
गिरफ्तारी के बाद जांच की दिशा और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है। हालांकि, दोनों मामलों में दिलीप तिर्की की भूमिका और आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







