रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सदन में राजकीय संकल्प पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कथित घुसपैठ, आदिवासी आबादी में गिरावट और CNT-SPT एक्ट के तहत संरक्षित जमीन का मुद्दा उठाया। उनके आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सवाल खड़े किए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई।
चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक परिस्थितियां दूसरे राज्यों से अलग हैं। यह आदिवासी बहुल राज्य है और यहां आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए CNT और SPT एक्ट जैसे कानून लागू हैं। इसके बावजूद कुछ इलाकों में आदिवासी आबादी घटने और दूसरे समुदायों की संख्या बढ़ने के दावे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची में शामिल संदिग्ध और फर्जी नामों की जांच होनी चाहिए।
साहिबगंज-पाकुड़ के गांवों और भोगनाडीह का किया जिक्र
चंपई सोरेन ने संथाल परगना के साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के कई गांवों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि जिन इलाकों में कभी आदिवासी समुदाय की बहुलता थी, वहां उनकी आबादी कम होने के दावे क्यों सामने आ रहे हैं? उन्होंने सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह का भी जिक्र किया और इसे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन, पहचान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए इन मामलों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
CNT-SPT एक्ट के तहत हजारों मामलों का दावा
सदन में चंपई सोरेन ने जमीन से जुड़े मामलों के आंकड़े भी रखे। उनके मुताबिक, झारखंड में CNT एक्ट के तहत 54 हजार 811 और SPT एक्ट के तहत 20 हजार 174 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी की जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति को मालिकाना हक नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांदी पंचायत का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वहां मुस्लिम समुदाय के 4,143 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि संबंधित परिवारों के निवास को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में प्रमाणपत्र कैसे जारी हुए?
इसके अलावा दलजोरी पंचायत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 300 स्वीकृत लाभार्थियों में से 174 मुस्लिम परिवारों को लाभ मिलने का दावा करते हुए उन्होंने जांच की मांग की।
चंपई सोरेन ने जमशेदपुर के निकट कपाली क्षेत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि CNT एक्ट के दायरे में आने वाली जमीन पर इस्लामनगर जैसी बस्तियां विकसित हुई हैं। उनके अनुसार, जमीन का सवाल केवल संपत्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की पहचान और भविष्य से भी जुड़ा है।
इरफान अंसारी ने उठाया पुराने कार्यकाल का सवाल
चंपई सोरेन के बयानों के बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि सदन में SIR पर चर्चा हो रही है, लेकिन बात दूसरे मुद्दों की ओर जा रही है। उन्होंने चंपई सोरेन से उनके कार्यकाल के दौरान आदिवासियों के हित में किए गए कामों का हिसाब भी मांगा।
इरफान अंसारी ने पत्थलगड़ी आंदोलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान आदिवासियों पर बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने सवाल किया कि जब चंपई सोरेन सत्ता में थे, तब आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए?
SIR के जरिए जांच कराने पर चंपई सोरेन का जोर
इरफान अंसारी के सवालों के बावजूद चंपई सोरेन अपने मुद्दे पर कायम रहे। उन्होंने दोहराया कि आदिवासियों की जमीन और पहचान की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने SIR के माध्यम से मतदाता सूची में संदिग्ध नामों की गहन जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विधानसभा में इस चर्चा के दौरान SIR का मुद्दा मतदाता सूची के पुनरीक्षण से आगे बढ़कर घुसपैठ, आदिवासी आबादी, जमीन के अधिकार और पुराने शासनकाल की जवाबदेही तक पहुंच गया। एक ओर चंपई सोरेन ने इन मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जांच की मांग की, तो दूसरी ओर इरफान अंसारी ने उनके आरोपों पर सवाल खड़े किए। दोनों नेताओं के बीच हुई बहस विशेष

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







