Ranchi: मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और पेसा कानून को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
चौपाल के दौरान ग्राम प्रधानों के अधिकारों और दायित्वों के साथ ग्रामसभा की भूमिका को समझाया गया। चर्चा में पेसा कानून के तहत स्थानीय स्तर पर ग्रामसभा की भागीदारी और पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया गया। वहीं, SIR को लेकर भी ग्रामीणों के बीच जानकारी साझा की गई।
के. राजू, भूपेंद्र मरावी समेत कई बड़े नेताओं ने रखी बात
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और अवनीश कजला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुजनी शामिल हुए।
इसके अलावा जिला प्रभारी रियाजुल अंसारी, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, संजय कुमार, सुभाष नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्राम चौपाल के जरिए कांग्रेस नेताओं ने पारंपरिक ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में SIR और पेसा कानून से जुड़े मुद्दों को स्थानीय स्तर पर चर्चा के केंद्र में रखा गया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







