रांची में लालपुर पुलिस की एक सराहनीय पहल ने कई लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी। पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत महीनों और वर्षों से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस अभियान के तहत लालपुर थाना पुलिस ने तकनीकी मदद और पुलिसिया कार्रवाई के जरिए गुम मोबाइल फोन की तलाश की। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए गए, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
मोबाइल वितरण के मौके पर सिटी डीएसपी, लालपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल को लोगों के खोए सामान को वापस दिलाने और आम जनता के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







