Jharkhand: झारखंड में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या कुहासा छाने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।
झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है।
29 नवंबर से सुबह कोहरे का दिखेगा असर
राज्य में 29 नवंबर को सुबह के समय कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। मौसम साफ होने के बाद दिन में धूप निकलने की संभावना है। वहीं, 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भी सुबह कोहरा या कुहासा छा सकता है। मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं बताई गई है।
लातेहार में सबसे कम तापमान, 7.5 डिग्री पहुंचा पारा
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान लातेहार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं, जगन्नाथपुर-एडब्ल्यूएस में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम 15 से 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री, जबकि बोकारो में अधिकतम 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
रांची में 29 और 30 नवंबर को कितना रहेगा तापमान?
राजधानी रांची में 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके अलावा, बालूमाथ में 29 और 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है।
झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सुबह घर से निकलते समय कोहरे और ठंड को ध्यान में रखने की जरूरत है। तापमान में संभावित बदलाव के बीच राज्य में मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।







