कोडरमा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा झारखंड एवं बिहार के कायस्थों का सम्मेलन आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को पटना में होने जा रहा है। सम्मेलन में भाग लेने एवं चित्रांशो के उत्थान के संदर्भ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सहाय एवं हजारीबाग महासभा जिला पदाधिकारी अरुण प्रभात सिंन्हा एवं ब्रिज किशोर सिंन्हा द्वारा कोडरमा में गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोडरमा जिला के चित्रांशगण उपस्थिति हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री चित्रगुप्त भगवान के पूजा वंदना एवं आरती से किया गया।
बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश एवं हजारीबाग से आए प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी होने वाले सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे तथा उम्मीद जताया कि कोडरमा से भी अधिक से अधिक चित्रांश इस सम्मेलन में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसके साथ ही साथ चित्रांशों के उत्थान एवं एकजुटा पर बल देते हुए सबों ने अपना-अपना विचार रखा तथा कहा गया कि अगर अभी भी हम एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में हम लोग अस्तित्व विहीन हो जाएंगे। चित्रांशो के स्वर्णिम इतिहास को पुनः कायम करने का संकल्प लिया गया। बैठक के अंत में अपने समाज के भिखारी प्रसाद एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में सत्येंद्र कुमार सिन्हा, मनोज सहाय पिंकू, संतोष कुमार सिन्हा, विनय कुमार बेलू, मुकेश कुमार वर्मा, गोपाल कुमार गुतुल, उमाकांत सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव पिंटू, उमेश प्रसाद सिन्हा, निरंजन प्रसाद, प्रवीण सिन्हा, संजीव प्रधान, विनय कुमार सिन्हा बिनु, शशि भूषण प्रसाद, नीरज बक्शी, सुजीत सिन्हा, नवीन लाल, राकेश कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, रितेश रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।







