Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पिठोरिया सरहुल जुलूस विवाद: केंद्रीय सरना समिति ने की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग

April 2, 2025
in रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल जुलूस के दौरान झालर को लेकर हुए विवाद में बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद कराया जाएगा।

झालर को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद

उल्लेखनीय है कि रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। इसके बाद लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर मंगलवार को हमला कर दिया था।

Related Post

Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
Ranchi News: रामनवमी जुलूस में जेब साफ करने वाले पुरुलिया गैंग का पर्दाफाश, बंगाल में खपाते थे माल

Ranchi News: रामनवमी जुलूस में जेब साफ करने वाले पुरुलिया गैंग का पर्दाफाश, बंगाल में खपाते थे माल

April 1, 2026
Ranchi Breaking: रांची के लाजपत नगर में नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

Ranchi Breaking: रांची के लाजपत नगर में नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

April 1, 2026

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। हालांकि गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर मामले को संभाला और मारपीट कर रहे महिलाओं और पुरुषों को खदेड़ा। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी। इसको देखते हुए पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है। सरहुल शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे पाहन समेत आठ लोगों को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चार समेत अन्य को चोटें आई हैं। 

अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती, स्थिति नियंत्रण में
मारपीट की घटना में के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अंजय बैठा सहित कई अधिकारी पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया और एहतियात तौर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इधर, घटना को लेकर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

बाबूलाल मरांडी का आया बयान

बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक विशेष समुदाय का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि रांची के पिठौरिया में सरहुल पर्व के उत्सव में बाधा पहुंचाई गई और पवित्र झंडे का अपमान किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि न तो सरकार सरना स्थलों की रक्षा कर पा रही है और न ही सरहुल उत्सव की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मरांडी ने रांची पुलिस से मांग की कि सरहुल जुलूस में बाधा डालने वाले उपद्रवियों पर बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital
रांची

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
Ranchi News: रामनवमी जुलूस में जेब साफ करने वाले पुरुलिया गैंग का पर्दाफाश, बंगाल में खपाते थे माल
रांची

Ranchi News: रामनवमी जुलूस में जेब साफ करने वाले पुरुलिया गैंग का पर्दाफाश, बंगाल में खपाते थे माल

April 1, 2026
Next Post

राजद प्रमुख लालू यादव की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

MP के मंडला जिले में दो खूंखार महिला नक्सली ढेर, दाेनाें पर था 28 लाख का इनाम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

BJP to Celebrate its 47th Foundation Day in Jharkhand; State President Aditya Sahu Releases Roadmap

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

April 3, 2026

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra