मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

MP के मंडला जिले में दो खूंखार महिला नक्सली ढेर, दाेनाें पर था 28 लाख का इनाम

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

भोपाल। नक्सल विरोधी अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस और सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मंडला जिले में बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से एक एसएलआर, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान बरामद किया है। पुलिस व सुरक्षाबल इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सुरक्षाबलाें की इस सफलता के लिए उनकी सराहना की है।

एएसपी आदर्शकांत शुक्ला (नक्सल ऑपरेशन) ने आज बताया कि सुरक्षाबलों ने माओवादियों के विरुद्ध लगातार आक्रामक कार्यवाही की जा रही है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुंडीदादार-गनेरीदादर-परसाटोला जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों को जंगल में भेजा गया था। बुधवार सुबह सर्चिग के दौरान सुरक्षाबलों पर माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाबलों ने आत्मरक्षार्थ सूझबूझ से जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो वर्दीधारी हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
  • झारखंड में 14 सितंबर को मौसम का नया खेल! IMD के अपडेट ने बढ़ाई हलचल
  • Dhanbad: कतरास में बड़ा हादसा! अवैध खनन की सुरंग धंसी, दो की मौत; कई फंसे

एएसपी शुक्ला ने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान एसीएम ममता उर्फ रामबाई पत्नी राकेश ओडी एसजेडसीएम केबी डिवीजन, निवासी- मुरकुडी, थाना-कोरची, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र और एसीएम प्रमिला उर्फ मासे मंडावी, भोरमदेव एरिया कमेटी, निवासी पालीगुढेम, थाना-चिंतलनार, जिला-सुकमा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नक्सलियों पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के कब्जे से एक एसएलआर रायफल तथा एक अन्य रायफल, भरी मैगजीन, एक वॉकीटॉकी सेट तथा चाकू बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सुरक्षा बल मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास सघन सर्चिग अभियान चला रहे हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

सुरक्षाबलों की इस सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुलिस अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य एवं सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से बताया कि आज मंडला जिले के बिछिया थाना अंतर्गत घने जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के हॉकफोर्स के जवानों ने 14-14 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों को ढेर कर हथियार, एसएलआर राइफल एवं अन्य सामग्री बरामद की है। इस वीरता एवं शौर्य के लिए मैं सुरक्षाबल के सभी जवानों का अभिनन्दन करता हूं। निश्चितरूप से इस सफलता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च, 2026 तक भारत को नक्सल समस्या से पूर्णतः मुक्त करने के संकल्प को गति मिलेगी। देश और मध्य प्रदेश पूर्णतः आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद से मुक्त होगा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

उन्होंने कहा कि पुलिस बल की सजगता से मंडला जिले में चौदह लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों का एनकाउंटर और रतलाम में जयपुर सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपित एवं एनआईए के मोस्ट वांटेड पांच लाख रुपये के इनामी आतंकी फिरोज खान को विशेष ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया। इस सफलता के लिए मैं मध्य प्रदेश पुलिस बल को बधाई देता हूं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उल्लेखनीय है कि राज्य में पहली बार डेढ़ माह की अवधि में छह नक्सलियों को दो मुठभेड़ों में ढेर किया गया है। इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थीं। यह सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थीं। इनमें से एक नक्सली आशा पर 14 लाख रुपये का इनाम था।

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या
जमशेदपुर Jamshedpur

जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या

सितम्बर 14, 2026
Prince Khan's arrested brother, Bunty Khan, assaulted in police presence; commotion in Wasseypur.
Breaking News

Breaking News: Prince Khan के गिरफ्तार भाई बंटी खान से पुलिस के सामने मारपीट, वासेपुर में हंगामा

सितम्बर 14, 2026
रांची में हिंदी दिवस समारोह, कवियों और विद्वानों ने हिंदी की व्यापकता पर रखे विचार
रांची Ranchi

रांची में हिंदी दिवस समारोह, कवियों और विद्वानों ने हिंदी की व्यापकता पर रखे विचार

सितम्बर 14, 2026
Next Post

अमित शाह का अखिलेश पर तंज, कहा- आप 25 साल तक सपा अध्यक्ष बने रहेंगे

होप हॉस्पिटल में न्यूरो और किडनी के रोगियों का इलाज करेंगे आर्किड अस्पताल के चिकित्सक

होप हॉस्पिटल में न्यूरो और किडनी के रोगियों का इलाज करेंगे आर्किड अस्पताल के चिकित्सक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशि वालों के प्रमोशन-ट्रांसफर के खुलेंगे भाग्य! जाने कैसा रहेगा राशिफल

राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशि वालों के प्रमोशन-ट्रांसफर के खुलेंगे भाग्य! जाने कैसा रहेगा राशिफल

सितम्बर 15, 2026

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश की आशंका

Breaking News: JSSC CGL और JPSC परीक्षा धांधली मामले में शिवांगन कोचिंग संचालक समेत दो गिरफ्तार

धनबाद भू-धंसान में तीन मौतों पर भाजपा का हमला, उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने रंजय भारती, 2029 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra