सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

राज्यसभा में आज पेश होगा वक्फ बिल,12 घंटे की चर्चा के बाद लोकसभा में लगी मुहर, पक्ष में पड़े 288 मत

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को देर रात तक चली चर्चा के बाद मुसलमान की दान की गई संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े वक्फ संशोधन विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित कर दिया। विधायक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। विपक्ष की संशोधन की मांग पर हुई वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के सभी संशोधन खारिज हो गए।

मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पर चर्चा में क्या कहा

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता
  • झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के सुरक्षित होने का सबसे बड़ा कारण बहुसंख्यकों का धर्मनिरपेक्ष रवैया है।

वक्त विधेयक पर करीब 12 घंटे चली चर्चा का मध्य रात्रि में उत्तर देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि संशोधन विधेयक के अधिनियम बनने के बाद गरीब और पिछड़े मुसलमान को लाभ मिलेगा और वह इस ऐतिहासिक दिन को याद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुआएं देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष विधेयक को बेहतर बनाने पर चर्चा करने की बजाय कलेक्टर की भूमिका पर ही सवाल उठाता रहा। हमें एक सरकारी अधिकारी पर विश्वास रखना चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधेयक के वर्तमान प्रावधानों के तहत केवल मौखिक आधार पर भी वक्फ संपत्ति घोषित की जा सकती थी लेकिन हमारी सरकार ने अब इसके लिए दस्तावेजों का होना आवश्यक कर दिया है। रिजिजू ने यह भी कहा कि वर्तमान में जितनी भी वक्फ संपत्तियां हैं, उसका बहुत कम प्रतिशत ही चैरिटेबल कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

asd

वहीं, संशोधन विधेयक पर विपक्षी दलों के रुख की आलोचना करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि “वे सच स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि विपक्ष वक्फ बिल को असंवैधानिक बता रहा है, लेकिन असंवैधानिक क्यों है इसके पीछे तर्क नहीं दे पा रहे। इसलिए मैंने उम्मीद छोड़ दी है कि वो लोग समझेंगे।

इससे पहले, बुधवार की सुबह केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा था कि विधेयक केवल वक्फ से जुड़ी संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ा है और इसका धार्मिक विषयों से कुछ लेना-देना नहीं है। विपक्ष मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानता है और उसे गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। यह विधेयक न केवल मुसलमानों बल्कि देश के हित में है और इसके पारित होने पर विपक्ष को भी बदलाव का अनुभव होगा।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ के साथ इससे जुड़े निष्क्रिय हो चुके पुराने अधिनियम को कागजों से हटाने के लिए ‘मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2025’ लाया गया है। नए विधेयक का नाम अंग्रेजी में यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट इंपावरमेंट इफिशिएंट एंड डेवलपमेंट बिल (उम्मीद बिल) रखा गया है। हिन्दी में यह एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम होगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

आज राज्यसभा में पेश होगी वक्फ संशोधन बिल
अब इसे आज यानी 3 अप्रैल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा में इस बिल के पास होने के दौरान लंबी चर्चा हुई। विपक्ष ने इसे असंवैधानिक करार दिया। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तो विरोध में बिल की कॉपी सदन में ही फाड़ दी। सत्ता पक्ष की तरफ से इस बिल को कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला कहा गया।

सपा ने बता दिया- राज्यसभा का प्लान
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, “हमने इस बिल का विरोध किया। आने वाले समय में लोग इस इतिहास और बिल को पारित करने के तरीके को माफ नहीं करेगी। अगर आप किसी खास समुदाय को निशाना बनाएंगे तो देश का विकास नहीं होगा…हम राज्यसभा में भी बिल का विरोध करेंगे और बिल के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे…हम सड़कों पर भी उतरेंगे और जरूरत पड़ेगी तो अदालत भी जाएंगे।”

ये बिल पूरी तरह से संवैधानिक- किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “ये बिल पूरी तरह से संवैधानिक है. हम सभी मुस्लिमों को एक करने की कोशिश कर रहे हैं। “

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

The BJP has no right to question the Jharkhand government: Sonal Shanti
झारखंड Jharkhand News

झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति

नवम्बर 23, 2026
Jharkhand Foundation Day Fortnight: 677 families receive the gift of new homes; women get assistance worth ₹1.21 crore.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता

नवम्बर 23, 2026
Dr. Irfan Ansari will represent the state at the Jharkhand Day celebrations in place of Hemant Soren.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

नवम्बर 23, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक रवाना

अमेरिका ने की टैरिफ की घोषणा, भारत पर 26% तो चीन-पाक पर कितना? 

The BJP has no right to question the Jharkhand government: Sonal Shanti

झारखंड सरकार से सवाल पूछने का हक भाजपा को नहीं : सोनाल शांति

नवम्बर 23, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 677 परिवारों को मिला नए घर का उपहार, महिलाओं को 1.21 करोड़ की सहायता

झारखंड दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की जगह डॉ. इरफान अंसारी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

पंचायत सीजन 5 में बड़ा ट्विस्ट! बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान, जानें कब होगी रिलीज

2050 का सपना दिखाने से पहले 2026 के झारखंड का हिसाब दें हेमंत सोरेन : प्रतुल शाह देव

अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन, भाजपा नेताओं ने पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts