Tuesday, May 26, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल हाेने दंतेवाड़ा पहुंचे

April 5, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार सुबह 11 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपाेर्ट पहुंचे जहां भाजपा के पदाधिकारियाें ने उनका आत्मीय स्वागत किया, कुछ देर रुकने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलिकप्टर से बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल हाेने के लिए दंतेवाड़ा रवाना हाे गये।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा के कारली हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे सीधे दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकल गये हैं। बस्तर की अराध्य मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद यहां से वे हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि चार महीने बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दूसरा बस्तर प्रवास है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लंच में बस्तर के देसी व्यजन चखेंगे। इसके अलावा आत्मसमर्पित नक्सली एवं मुठभेड़ाें में बड़े नक्सली लीडराें काे ढेर करने वाले जवानों के ग्रुप से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही धुर नक्सल प्रभावित ग्रामाें के सरपंचों से भी शाह मुलाकात कर गांव के हालात जानेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी मंच से नक्सलियाें काे आत्मसमर्पण करने के आह्वान के साथ नई आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति की घोषणा भी कर सकते हैं।

गृहमंत्री शाह ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

शाह ने शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के बाद सीधे दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान बस्तर पंडुम महाेत्सव के कार्यक्रम में शामिल हाेने पहुंचे जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह को गौर मुकुट पहनाया। साथ ही ध्रुवा जनजाति के प्रसिद्ध सिहाड़ी बीज से बनी माला पहनाकर बस्तरिया अंदाज में उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा गृहमंत्री को बस्तर संभाग के काेंड़गांव जिले का प्रसिद्ध डाेकरा आर्ट भेंट किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, दंतेवाड़ा वियधायक चैतराम अटामी अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, बस्तर आईजी. सुंदरराज पी. दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राॅय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Thumbnail showing Aaryan Kelvin Instagram account suspended news with Instagram ID error screen and creator Aman Pandit from Dhanbad Jharkhand
Breaking News

धनबाद के मशहूर Creator Aaryan Kelvin का Instagram Account Ban हुआ

May 25, 2026
NTA ने खोला Fee Refund Portal  27 May से पहले Submit करें Bank Details
Uncategorized

NTA ने खोला Fee Refund Portal 27 May से पहले Submit करें Bank Details

May 22, 2026
Suvendu Adhikari
Breaking News

Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

May 8, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित

रामनवमी पर रांची पुलिस की अपील: शांति, सौहार्द बनाए रखें, भ्रामक पोस्ट से बचें

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Major crackdown on illegal mining in Seraikela, two iron ore vehicles seized, 22,500 cubic feet of sand seized

सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो लौह अयस्क वाहन जब्त, 22,500 घनफीट बालू सीज

May 26, 2026

Garhwa के नए DC बने पशुपतिनाथ मिश्रा, विकास और जनकल्याण को दी प्राथमिकता

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका

SSC GD Exam: प्रयागराज में भीषण बवाल; परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़, 5 जिलों का एग्जाम रद्द

Jharkhand हाईकोर्ट से शाहिस्ता को मिली बेल, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में दी राहत

Share Market Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 76,550 के पार; IT-मेटल स्टॉक्स चमके

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra