Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कन्हैया कुमार के साथ सड़क पर उतरे राहुल गांधी; बेगूसराय में रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा शुरू

April 7, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे। इससे पूर्व वह जनवरी और फरवरी में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं।

कन्हैया कुमार का गृह जिला है बेगूसराय

यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना से बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। जहां वे पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए । गांधी ने इस पदयात्रा में पार्टी के युवा साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की है। इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं और बेगूसराय उनका गृह जिला है। वह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने पार्टी के युवा साथियों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Related Post

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए, जिसमें ₹12.2 लाख करोड़ कैपेक्स और GST 2.0 जैसे अहम ऐलान शामिल हैं।

Union Budget 2026 Gaming, Sports, AI और दिव्यांगजन योजना की बड़ी घोषणाएं

February 1, 2026

वह सुभाष चौक से इस यात्रा में शामिल हुए । राहुल करीब दो से चार किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है।राहुल गांधी ने कहा -आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।

बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। वहां वह बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे।इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह वह पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है।

क्या है व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट?

बिहार की अपनी यात्रा के पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर युवाओं को एक संदेश दिया है। उन्होंने अपील की है कि उनके व्हाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़ें। सफेद टी-शर्ट क्यों इसका भी जवाब राहुल गांधी ने दिया है कि इससे पूरी दुनिया को बिहार के नौजवानों का इमोशन दिखेगा। राहुल ने पोस्ट में युवा साथियों से कहा कि वह सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहे हैं। पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।’’

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह का हमला, केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और आज (सोमवार) इसी जिले में कन्हैया कुमार के साथ राहुल गांधी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।इसको लेकर पटना में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और बिहार के विकास को लेकर बड़ी बात कह दी।

गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार में आने से कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बिहार में वो आएं, घूमें, भ्रम फैलाएं।नीतीश कुमार और मोदी की सरकार है।2005 के पहले का और 2005 के बाद के बिहार को देखें।यहां सड़क बनी है।रोड बना है। पुल बना है।रोजगार मिला है। 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नीतीश कुमार ने दी है। आगे भी चार लाख देने वाले हैं।”

Related Posts

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई
Uncategorized

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026
Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities
Uncategorized

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।
Breaking News

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने 'स्वस्थ विश्व' बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर, आज कठुआ में अग्रिम चौकी का करेंगे दौरा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

Khunti News: जमीन विवाद में खून की होली! पिता की गोली मारकर हत्या बेटा जिंदगी और मौत के बीच

March 7, 2026

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra