पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे। इससे पूर्व वह जनवरी और फरवरी में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं।
Powered by myUpchar
कन्हैया कुमार का गृह जिला है बेगूसराय
Powered by myUpchar
यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना से बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। जहां वे पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए । गांधी ने इस पदयात्रा में पार्टी के युवा साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की है। इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं और बेगूसराय उनका गृह जिला है। वह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने पार्टी के युवा साथियों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

वह सुभाष चौक से इस यात्रा में शामिल हुए । राहुल करीब दो से चार किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है।राहुल गांधी ने कहा -आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।
बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। वहां वह बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे।इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह वह पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है।
क्या है व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट?
बिहार की अपनी यात्रा के पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर युवाओं को एक संदेश दिया है। उन्होंने अपील की है कि उनके व्हाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़ें। सफेद टी-शर्ट क्यों इसका भी जवाब राहुल गांधी ने दिया है कि इससे पूरी दुनिया को बिहार के नौजवानों का इमोशन दिखेगा। राहुल ने पोस्ट में युवा साथियों से कहा कि वह सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहे हैं। पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।’’

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह का हमला, केंद्रीय मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और आज (सोमवार) इसी जिले में कन्हैया कुमार के साथ राहुल गांधी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।इसको लेकर पटना में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और बिहार के विकास को लेकर बड़ी बात कह दी।

गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार में आने से कोई असर पड़ने वाला नहीं है। बिहार में वो आएं, घूमें, भ्रम फैलाएं।नीतीश कुमार और मोदी की सरकार है।2005 के पहले का और 2005 के बाद के बिहार को देखें।यहां सड़क बनी है।रोड बना है। पुल बना है।रोजगार मिला है। 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नीतीश कुमार ने दी है। आगे भी चार लाख देने वाले हैं।”