पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। मृतक का नाम महरूफ खान (30) है।
जानकारी के अनुसार महरूफ कोयला व्यवसाय से जुड़ा था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी शादी हो चुकी थी। परिवार में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। मानगो थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video






