Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

इंफोनेटिव सॉल्यूशन ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

April 8, 2025
in व्यापार
A A
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कॉरपोरेट और एजुकेशन सेक्टर के लिए ई-लर्निंग कंटेंट तैयार करने वाली कंपनी इंफोनेटिव सॉल्यूशंस ने मंगलवार को आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। कंपनी के शेयर आज बड़ी गिरावट के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव के कारण थोड़ी ही देर में कंपनी के शेयर लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 79 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 63.20 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में ये शेयर कुछ ही देर में लुढ़क कर 60.04 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह पहले कारोबारी दिन ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 24 प्रतिशत का नुकसान हो गया।

इंफोनेटिव सॉल्यूशंस का 24.71 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 मार्च से 3 अप्रैल के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 4.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 18.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.15 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 4.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 31.28 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट्स और कोर्सेज तैयार करने, लैपटॉप की खरीदारी करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक 2021-22 में कंपनी को 2.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ गिरकर 1.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ उछल कर 1.45 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के राजस्व में भी उतार चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 18.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह 2022-23 में 20.95 करोड़ रुपये और 2023-24 में 18.08 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें, तो इसकी पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच कंपनी को 3.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 11.42 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने में सफल रही थी।

Related Post

Gold Price Today in India: Market trend reverses after heavy fall in gold and silver, know the full reason

Gold Price Today in India: सोना-चांदी में भारी गिरावट के बाद पलटी बाज़ार की चाल, पूरी वजह जानिए

January 2, 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर, जानिए तेजी की वजह

December 23, 2025
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले, सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा टिकट

December 21, 2025
मोबाइल यूज़र्स को महंगाई का झटका, इस दिन से Call और Data हो जाएगा और महंगा

Mobile Users को महंगाई का झटका, इस दिन से Call और Data हो जाएगा और महंगा

December 17, 2025

Related Posts

Gold Price Today in India: Market trend reverses after heavy fall in gold and silver, know the full reason
व्यापार

Gold Price Today in India: सोना-चांदी में भारी गिरावट के बाद पलटी बाज़ार की चाल, पूरी वजह जानिए

January 2, 2026
Gold-Silver Rate Today
व्यापार

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर, जानिए तेजी की वजह

December 23, 2025
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले
देश

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदले, सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा टिकट

December 21, 2025
Next Post

08 अप्रैल का इतिहास: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में फेंका बम

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रिंसिपल काॅन्फ्रेंस का आयोजन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Jharkhand News: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

February 16, 2026

Breaking News: हरियाणा में ‘ज़हरीला पानी’ का कहर? 15 दिन में 12 मौतें, 5 बच्चे शामिल — गांव में मचा हड़कंप

India AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर टिकी दुनिया की नजर, जानें कौन-कौन आ रहा है दिल्ली?

तीन शादियां, तीनों बार IAS दुल्हन! सीनियर IAS अधिकारी की नई शादी चर्चा में

Dhanbad के सरायढेला सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान

Breaking News: राजस्थान के भिवाड़ी में भीषण धमाका, आठ मजदूरों जिंदा जलकर मौत कई घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra