बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

08 अप्रैल का इतिहास: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में फेंका बम

जून 1, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter

देश के स्वतंत्रता आंदोलन में 08 अप्रैल की तारीख का ऐतिहासिक महत्व है। हुआ यह था कि 08 अप्रैल 1929 को दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में वायसराय पब्लिक सेफ्टी बिल पेश कर रहे थे। इसके बाद इस बिल को कानून बनना था। दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी। जैसे ही बिल पेश किया गया, सदन में जोरदार विस्फोट हुआ। दो लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगते हुए सदन के बीच में बम फेंका था।

यह बम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने फेंके थे। बम फेंकते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया कि इससे किसी की जान का नुकसान न हो। जैसे ही बम फटा, जोरदार की आवाज हुई और असेंबली हॉल में अंधेरा छा गया। पूरे भवन में अफरातफरी मच गई। घबराए लोगों ने बाहर भागना शुरू कर दिया। इस विस्फोट से अंग्रेज हिल गए।

हालांकि, बम फेंकने वाले दोनों क्रांतिकारी वहीं खड़े रहे। इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्होंने कुछ पर्चे भी सदन में फेंके। इनमें लिखा था- बहरे कानों को सुनाने के लिए धमाकों की जरूरत पड़ती है। कुछ देरबाद दोनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारनामे के बाद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त भारतीय युवाओं के हीरो बन गए। मुकदमा चला। दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बटुकेश्वर दत्त को काला पानी जेल भेज दिया गया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को सांडर्स की हत्या का भी दोषी माना गया।

07 अक्टूबर 1930 को फैसला आया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 24 मार्च 1931 के दिन फांसी पर लटकाया जाए, लेकिन जनता के गुस्से से डरी अंग्रेज सरकार ने 23-24 मार्च की आधी रात में ही इन वीरों को फांसी दे दी। और मंगल पांडेण्य को भी 08 अप्रैल 1857 को फांसी दी गई थी। वो ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजिमेंट के सिपाही थे। 1857 के संग्राम में मंगल और उनके साथियों की बगावत का अहम रोल था। उन्हें अंग्रेजी अफसरों पर गोली चलाने, हमला करने और हत्या करने का दोषी ठहराया गया था।

महत्वपूर्ण दिवस

1820: दुनिया की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक वीनस डि मेलो की खोज। 1857ः भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेण्य को फांसी दी गई।

1929ः भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली सेंट्रल असेंबली में बम फेंका।

1950ः भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।

1988ः जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999ः ड्रोर ओरपाज और कारमिट सुबेरा (इजराइल) ने 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिए जाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज।

1999ः चीन में धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।

2000ः गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।

2001ः भारत-इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का में हुई। इसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित किया गया।

2002ः अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

2003ः अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए। लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।

2005ः पोप जॉन पॉल (द्वितीय) के निधन के छह दिन बाद वेटिकन में उनका अंतिम संस्कार।

2006ः ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2008ः ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नए सेंट्री फ्यूज लगाने का कार्य शुरू किया।

2008ः पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।

2013ः ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला।

जन्म

1859: जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।

1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व।

1938: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान।

निधन

1894: भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता, कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय।

1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो। उन्हें 20वीं शताब्दी के सबसे प्रभावी चित्रकारों में गिना जाता है।

A Singh
A Singh

Related Posts

Koderma Youth caught red-handed
झारखंड Jharkhand News

Koderma में बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की जमकर पिटाई

जुलाई 22, 2026
Ranchi Crime News
Breaking News

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जुलाई 22, 2026
JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट, JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Breaking News

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

जुलाई 22, 2026
Next Post

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रिंसिपल काॅन्फ्रेंस का आयोजन

कोडरमा शहरी इलाके में घुस रहा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत का माहौल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Koderma Youth caught red-handed

Koderma में बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की जमकर पिटाई

जुलाई 22, 2026

Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

JPSC घेराव से पहले रांची में हाई अलर्ट: JPSC कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, 14वीं PT परीक्षा परिणाम पर बढ़ा विवाद

Koderma में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

झारखंड में खुलेगा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, आज होगा ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra