मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

विश्व पृथ्वी दिवस पर सरयू राय बोले- नदियों को बांधना नहीं, बहने देना चाहिए

अप्रैल 22, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand: आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने नदियों पर डैम निर्माण के दुष्परिणामों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नदियों को बाधने से पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है, और अब दुनियाभर में ऐसे कदमों का विरोध हो रहा है।

सरयू राय ने आईआईटी-आईएसएम को प्रकृति के पैथोलॉजिकल टेस्टिंग सेंटर की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान मानवीय गतिविधियों के कारण पृथ्वी पर हो रहे प्रभावों का विश्लेषण करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज पर्यावरण पर सबसे बड़ा खतरा मनुष्य के दोहनकारी रवैये से है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • आसनसोल का 30 साल का मास्टरप्लान तैयार! बंद कारखानों में फिर उद्योग, दामोदर पर नया पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना
  • पदातिक एक्सप्रेस में 16.41 लाख की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
  • CIP Ranchi Upgrade: रांची के CIP को मिलेगा नया रूप? केंद्र ने शुरू की आगे की कार्रवाई

कार्यक्रम की एक और अहम उपलब्धि रही युगांतर भारती और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के बीच हुआ एमओयू। इस समझौते का उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा, वृक्षारोपण, कार्यशालाएं, स्वरोजगार के अवसर, और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में संयुक्त प्रयास करना है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

आईआईटी खड़गपुर के प्रो. अशोक कुमार गुप्ता ने ‘भारत में जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन’ पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने सतत विकास और ऊर्जा दक्षता के दृष्टिकोण से जल प्रबंधन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

आईआईटी-आईएसएम धनबाद के प्रो. अंशुमाली ने भूमि नीति को सभी नीतियों की जननी बताया और कहा कि दामोदर नदी क्षेत्र में औद्योगिक अतिक्रमण ने उसकी पारिस्थितिकी को गहरा नुकसान पहुंचाया है। वहीं निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने नवाचार और अक्षय ऊर्जा को राष्ट्र की आर्थिक उन्नति की कुंजी बताया।

विशिष्ट अतिथि अंशुल शरण ने मानवीय गतिविधियों के कारण पैदा हुए असंतुलन पर चिंता जताते हुए पृथ्वी दिवस 2025 की थीम – अक्षय ऊर्जा के महत्व और वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर आईपीएस (सेवानिवृत्त) संजय रंजन सिंह ने धनबाद के पर्यावरणीय बदलाव पर प्रकाश डाला और कहा कि ओपन माइनिंग के कारण यहां का वायुमंडल विषैला होता जा रहा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

पर्यावरणविद डॉ. राकेश कुमार सिंह ने शिक्षा के व्यावसायिक स्वरूप की आलोचना करते हुए कहा कि देश को पर्यावरण के क्षेत्र में समर्पित कर्मयोगियों की जरूरत है, न कि केवल नौकरी चाहने वालों की।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक अरुण राय ने पेड़-पौधों की अहमियत बताते हुए उन्हें मानव जीवन की धरोहर बताया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण आईआईटी-आईएसएम के पर्यावरण विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुरेश पांडियन द्वारा और मंच संचालन डॉ. मेघा त्यागी (मेल-हब) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Khabar Mantra
Khabar Mantra

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
धनबाद Dhanbad

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026
प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी
धनबाद Dhanbad

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

सितम्बर 21, 2026
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा
रांची Ranchi

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

सितम्बर 21, 2026
Next Post

खानुडीह के ग्रामीणों का मधुबन कोल वाशरी लोडिंग प्वाइंट पर अनिश्चितकालीन धरना, वास्ड कोल की ढुलाई ठप

नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में चार युवकों पर मामला दर्ज, पुलिस जाँच जारी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

आसनसोल का 30 साल का मास्टरप्लान तैयार! बंद कारखानों में फिर उद्योग, दामोदर पर नया पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना

25 बच्चों का कोच्चि में होगा मुफ्त हृदय उपचार, सरकार देगी 10 लाख तक का खर्च

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra