झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल समय में बदलाव की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने बताया कि “राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुँच चुका है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.”

पैरेंट्स एसोसिएशन की मांग
श्री राय ने सरकार से अपील करते हुए सुझाव दिया कि विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके. उन्होंने शिक्षा विभाग से तत्काल इस मुद्दे पर निर्णय लेने और स्कूल प्रबंधन को उचित दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है. यह मुद्दा बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है.
राज्य में बढ़ते तापमान की स्थिति:
रांची: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 21°C
बोकारो: अधिकतम 46°C, न्यूनतम 22°C
जमशेदपुर: अधिकतम 45°C, न्यूनतम 23°C
धनबाद: अधिकतम 44°C, न्यूनतम 24°C
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तापमान स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।





