Saturday, March 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पत्रकारों पर हमले के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन तेज, गिरफ्तारी नहीं होने पर उपायुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी

April 24, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: कांग्रेस नेता रशीद रजा अंसारी के परिजनों द्वारा पत्रकारों पर किए गए हमले के विरोध में जिलेभर के पत्रकारों ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ‘पत्रकारों पर हमले बंद करो’, ‘राशिद रजा अंसारी मुर्दाबाद’, ‘पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा।

धरना के दौरान पत्रकारों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद पत्रकारों ने पैदल मार्च कर एसडीओ कार्यालय का घेराव किया और एसडीओ राजेश कुमार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 25 अप्रैल (शुक्रवार) तक अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 26 अप्रैल (शनिवार) को पत्रकार उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।

Related Post

Dhanbad MP Dulu Mahto: Serious Allegations of Land Grabbing Against Dhanbad MP; Demand for CBI Probe

Dhanbad MP Dulu Mahto: धनबाद सांसद पर जमीन हड़पने का आरोप, CBI जांच की मांग

March 14, 2026
Ranchi Flight Ticket Price Hike: Air travel from Ranchi becomes more expensive; flight ticket prices surge by up to 35%

Ranchi Flight Ticket price hike: रांची से हवाई यात्रा हुई महंगी, फ्लाइट टिकटों के दामों में 35% तक का उछाल

March 14, 2026
The minister is saying there is a crisis, the administration is saying everything is fine… who is telling the truth in Ranchi?

मंत्री कह रहे संकट है, प्रशासन कह रहा सब ठीक… Ranchi में सच कौन बोल रहा है?

March 14, 2026
Jharkhand Vidhansabha: Issue of Gang Operations from Jails Raised in Assembly Government Announces Installation of 4G Jammers

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

March 14, 2026

मालूम हो कि 16 अप्रैल को गांधी सेवा सदन के सामने कांग्रेस के दो गुटों में आपसी झड़प के दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर रशीद रजा अंसारी के भाइयों और बेटों ने लोहे की रॉड से हमला किया था, साथ ही कुछ पत्रकारों के मोबाइल भी छीन लिए गए थे। इस घटना की प्राथमिकी धनबाद थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

धरना में धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद, बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्रा, कतरास प्रेस क्लब अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, वरिष्ठ पत्रकार बीएन ठाकुर, रामजी यादव, प्रियेश सिन्हा, अशोक शर्मा, राममूर्ति पाठक, मनीष कुमार झा, धर्मेंद्र शर्मा, मुख्तार अहमद समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी दोहराई।

Related Posts

Dhanbad MP Dulu Mahto: Serious Allegations of Land Grabbing Against Dhanbad MP; Demand for CBI Probe
Breaking News

Dhanbad MP Dulu Mahto: धनबाद सांसद पर जमीन हड़पने का आरोप, CBI जांच की मांग

March 14, 2026
Ranchi Flight Ticket Price Hike: Air travel from Ranchi becomes more expensive; flight ticket prices surge by up to 35%
झारखंड

Ranchi Flight Ticket price hike: रांची से हवाई यात्रा हुई महंगी, फ्लाइट टिकटों के दामों में 35% तक का उछाल

March 14, 2026
The minister is saying there is a crisis, the administration is saying everything is fine… who is telling the truth in Ranchi?
Breaking News

मंत्री कह रहे संकट है, प्रशासन कह रहा सब ठीक… Ranchi में सच कौन बोल रहा है?

March 14, 2026
Next Post

पहलगाम हमले के विरोध में कतरास में कैंडल मार्च, आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी

आज का राशिफल,25 अप्रैल 2025: मेष राशिवासों आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें...

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

LPG crisis turns deadly! Two elderly people die while waiting in line for cylinders.

LPG Crisis बना जानलेवा! सिलेंडर की लाइन में खड़े-खड़े दो बुजुर्गों की मौत

March 14, 2026

Sonam Wangchuk को मिली राहत: केंद्र सरकार ने NSA केस हटाया, हिरासत खत्म

Dhanbad MP Dulu Mahto: धनबाद सांसद पर जमीन हड़पने का आरोप, CBI जांच की मांग

Ranchi Flight Ticket price hike: रांची से हवाई यात्रा हुई महंगी, फ्लाइट टिकटों के दामों में 35% तक का उछाल

मंत्री कह रहे संकट है, प्रशासन कह रहा सब ठीक… Ranchi में सच कौन बोल रहा है?

Jharkhand News: धनबाद स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra