मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

टाटा स्टील समझौते के तहत नहीं उपलब्ध कराता जनसुविधाएं-सरयू राय

मई 21, 2025
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को झारखंड सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के सचिव चंद्रशेखर के साथ उनके कार्यालय कक्ष में टाटा लीज समझौता नवीकरण के संबंध में सविस्तार चर्चा की। राय ने उन्हें टाटा लीज समझौता 1985 और टाटा लीज नवीकरण समझौता 2005 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और अनुरोध किया कि 31 दिसंबर 2025 को लीज समझौता समाप्त होने के पूर्व इस बारे में ठोस निर्णय हो जाना चाहिए। राजस्व सचिव चंद्रशेखर के अनुसार, इस बारे में एक समिति गठित हुई है जो सरकार के वस्तुस्थिति से अवगत कराएगी।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा लीज समझौता

📌 यह भी पढ़ें:
  • महागामा में 1.94 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा-सड़क पर दिया जोर
  • झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में बड़े फैसले, तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख तय
  • 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में Jharkhand के राजीव रंजन बने तकनीकी अधिकारी

गौरतलब है कि टिस्को लिमिटेड के साथ बिहार सरकार ने अगस्त 1985 में 30 वर्ष के लिए पहला लीज समझौता किया था जो भूतलक्षी प्रभाव से 1956 से लागू माना गया। यह समझौता 31 दिसंबर 1995 को समाप्त हुआ। इसके पूर्व अगस्त 1995 में टिस्को लिमिटेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक जेजे ईरानी ने राज्य सरकार को पत्र लिख कर लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया आरम्भ करने का अनुरोध किया था। कतिपय अपरिहार्य कारणों से लीज नवीकरण समझौता समय पर नहीं हो सका। इस बीच झारखंड अलग राज्य बन गया। लीज समझौता नवीनीकरण की प्रक्रिया आरम्भ हुई पर तत्कालीन राजस्व मंत्री स्वर्गीय मधु सिंह द्वारा संचिका में लीज समझौता उलंघन और टाटा स्टील लिमिटेड पर भारी बकाया राशि का उल्लेख संचिका में कर दिए जाने के कारण लीज नवीनीकरण में विलंब हुआ। अंततः अगस्त 2005 में 30 वर्ष के लिए टाटा लीज नवीकरण समझौता हुआ जो भूतल़क्षी प्रभाव से 1 जनवरी 1996 से लागू माना गया। यह समझौता 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

सरयू राय ने त्रुटियों को कराया अवगत

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

राय ने बताया कि राजस्व सचिव के साथ हुई वार्ता में टाटा लीज समझौता की इस पृष्ठभूमि पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सचिव को समझौते में व्याप्त कतिपय त्रुटियों के बारे में अवगत कराया। एक तो समझौता में जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के बारे में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है जिसके तहत कोई उपभोक्ता जनसुविधाओं में कमी होने या दिक्कत होने पर कहां पर शिकायत करेगा। इसके अतिरिक्त समझौता की कंडिका असंवैधानिक है और भूमि सुधार अधिनियम के प्रावधान के विरोध में है।

किया जा रहा घोर उल्लंघन

सरयू राय ने बताया कि उन्होंने राजस्व सचिव को लीज समझौता में दर्जनों जनसुविधाएं टाटा स्टील द्वारा मुहैया कराने और अपने खर्च पर उपलब्ध कराने के प्रावधान का घोर उल्लंघन करने के बारे में भी बताया। पानी, बिजली जैसी जनसुविधाएं मुहैया कराने में भारी भरकम बिल देने और जमशेदपुर में साफ-सफाई व्यवस्था केवल टाटा लीज़ क्षेत्र तक ही सीमित रखने की बात से भी सचिव को अवगत कराया और कहा कि समझौता के मुताबिक़ टाटा स्टील को पूरे जमशेदपुर में अपने खर्च पर जनसुविधाएं उपलब्ध करानी है। उन्होंने ताज़ा उदाहरण दिया कि साकची के डीएम लाईब्रेरी में बिजली का कनेक्शन देने के लिए इन्होंने 40 लाख रूपये का बिल दिया है। बस्तियों में पेयजल का कनेक्शन देने के लिए बस्तीवासियों को 21 हज़ार का बिल थमाया जा रहा है। समझौते में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, पशु चिकित्सा सहित दर्जनों जनसुविधाएं देने की बात टाटा स्टील ने स्वीकारी पर ये सुविधाएं नदारद हैं।  राय ने सचिव से कहा कि अबकी बार लीज समझौता हो तो इस बारे में प्रावधान स्पष्ट किए जाएं और एक शिकायत निपटारा कोषांग बनाया जाए जहां तक आम आदमी की पहुँच हो सके।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

उच्चस्तरीय समिति गठित करें का सरयू राय ने दिया सुझाव

राय ने सचिव को सुझाव दिया कि वे टाटा लीज समझौता के उल्लंघनों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करें। यह समिति 1985 से 2005 और 2005 से अब तक समझौता उलंघन के विभिन्न पहलुओं पर सांगोपांग विचार करे और प्रासंगिक संचिकाओं में अंकित टिप्पणियों एवं पत्राचारों की राज्यहित में समीक्षा करे। यह समिति लीज समझौता के बारे में लाभुकों/उपभोक्ताओं का सुझाव भी आमंत्रित करे। पूर्वी सिंहभूम जिला में उपायुक्त पद पर नियुक्त किए गए झारखंड सरकार के सेवारत अधिकारियों का सुझाव भी इस संदर्भ में लिया जाना चाहिए। यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि टाटा लीज समझौता बिहार भूमि सुधार अधिनियम की धारा 7ई और 7डी एवं अन्य सुसंगत धाराओं के विधिसम्मत प्रावधानों के अधीन जनहित में समय पर हो जाए इसके लिए विशेष प्रयास करने की ज़रूरत है।

Khabar Mantra
Khabar Mantra

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Foundation stones laid for development projects worth ₹1.94 crore in Mahagama; Minister Deepika Pandey Singh emphasizes education and roads.
झारखंड Jharkhand News

महागामा में 1.94 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा-सड़क पर दिया जोर

सितम्बर 22, 2026
Major decisions taken at the Jharkhand Wushu Association's Annual General Meeting; dates finalized for three state-level competitions.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में बड़े फैसले, तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख तय

सितम्बर 22, 2026
Jharkhand's Rajiv Ranjan becomes a technical official at the 75th All India Police Wrestling Competition.
Sports

75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में Jharkhand के राजीव रंजन बने तकनीकी अधिकारी

सितम्बर 22, 2026
Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने कोडरमा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सिस्टम को दी सख्त चेतावनी!

वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन.... देखें अपना आज का राशिफल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Foundation stones laid for development projects worth ₹1.94 crore in Mahagama; Minister Deepika Pandey Singh emphasizes education and roads.

महागामा में 1.94 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा-सड़क पर दिया जोर

सितम्बर 22, 2026

रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में निधन, YRF ने की पुष्टि; परिवार ने की प्राइवेसी की अपील

झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में बड़े फैसले, तीन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीख तय

72वें National Film Awards 2026: अनंत नाग से लेकर कार्तिक आर्यन तक, किसे मिला कौन सा सम्मान?

75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में Jharkhand के राजीव रंजन बने तकनीकी अधिकारी

Pakur में ग्राम प्रधान की हत्या का 8 घंटे में खुलासा, धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra