Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

इरफान अंसारी के आतंकी हमले पर बयान से मचा बवाल, सीपी सिंह ने कहा– ‘पेंट टाइट करके जाएं, नहीं तो…

April 29, 2025
in Breaking News, झारखंड, रांची, राजनीति
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजनीति इन दिनों कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा विधायक सीपी सिंह के बीच जुबानी जंग को लेकर गरमा गई है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद इरफान अंसारी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, अगर केंद्र सरकार इन आतंकियों को नहीं मार पा रही है तो हम पर भरोसा कीजिए. मुझे मशीनगन, टैंक या तोप दीजिए, इरफान अंसारी उन्हें पकड़ कर खत्म करेगा. हम गरीबों के आंसू नहीं देख सकते. अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया जाए.

हालांकि, अंसारी के इस बयान में एक पंक्ति — हम अपने आतंकवादियों को शहीद करने का काम करेंगे — पर सबसे अधिक विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

YouTube player

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रांची से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने अंसारी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मैं इरफान अंसारी को राय दूंगा कि बॉर्डर पर जाने से पहले अपना पेंट टाइट करके जाएं, नहीं तो पेंट खुल जाएगा और गीला भी हो जाएगा. सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि अंसारी और उनके जैसे लोग आतंकवादियों को शहीद मानते हैं. उन्होंने कहा, इनके दिल में जो बातें रहती हैं, वक्त आने पर निकल ही जाती हैं. ये लोग मानते हैं कि आतंकी जन्नत में जाते हैं और 72 हूरें उनका इंतजार कर रही हैं. अगर सभी आतंकवादी जन्नत में जाते हैं, तो हूरों की संख्या आखिर कितनी है?

Related Post

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026

सीपी सिंह ने अंसारी के बयान को अंदर की खुशी करार देते हुए कहा कि आप लोगों को 26 हिंदुओं की मौत पर दुख नहीं, खुशी हुई होगी. कश्मीर में जब आतंकवादी मारे जाते हैं, तो आप उन्हें शहीद बताते हैं. इसलिए आपके दिल से ये बात निकल गई.

Read More: धनबाद गोलीकांड में बड़ा खुलासा: ‘छोटे सरकार’ के इशारे पर हुई फायरिंग, आमिर शेख ने खोले राज

इस पर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी और महासचिव राकेश सिन्हा ने मंत्री इरफान अंसारी का बचाव किया. उन्होंने बयान को जज्बात में कही गई बात और स्लिप ऑफ टंग बताया. सिन्हा ने कहा, जब किसी इंसान के अंदर गुस्सा और भावनात्मक आघात होता है, तो कभी-कभी शब्दों का चयन गलत हो सकता है. यह वही स्थिति थी. सिन्हा ने भाजपा विधायक सीपी सिंह के बयान को जानबूझकर दिया गया और उकसाने वाला करार दिया. उन्होंने कहा, सीपी सिंह वही नेता हैं, जिन्होंने एक पूरे समुदाय को ‘पंचर बनाने वाला’ कह दिया था. ये लोग व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के पढ़े हुए हैं, जो नागपुर की स्क्रिप्ट पर बयानबाजी करते हैं. ऐसे लोगों पर प्रतिक्रिया देना भी उचित नहीं है.

Related Posts

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता
झारखंड

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026
Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क
झारखंड

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

February 16, 2026
Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Next Post

पोदुगोड़ा फायरिंग कांड: एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

कायरासंस ज्वेल्स का उद्घाटन 30 अप्रैल को, अक्षय तृतीया पर खास ऑफर

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra