KhabarMantra: पहालगाम में हुए भीषण आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इसी बीच, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर सनसनीखेज धमकी दी है।
बिश्नोई गैंग ने कहा है कि “26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला जल्द लिया जाएगा।” सोशल मीडिया पर “जय श्री राम” नाम के अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर बदले की चेतावनी दी गई है।
पोस्ट में लिखा है:
“जय श्री राम राम राम सभी भाइयों को। जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ जिसमें बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा गया, इसका हम बदला जल्दी ही लेंगे। इन्होंने तो हमारे नाजायज मारे हैं, हम इनके जायज मारेंगे। 1 ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर, जो 1 लाख के बराबर होगा।”

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की इस धमकी ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच में जुट गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई की सीधी अनुमति से डाली गई है या किसी समर्थक द्वारा चलाई जा रही सोशल मीडिया मुहिम का हिस्सा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis






