Friday, May 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बीआईटी सिंदरी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन, स्मार्ट एवं सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित रहा विमर्श

बीआईटी सिंदरी के औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा "स्मार्ट एंड सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग: इंडस्ट्री एंड बियोंड" विषय पर आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सोमवार को शुभारंभ हुआ।

May 5, 2025
in झारखंड
A A
बीआईटी सिंदरी में राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन, स्मार्ट एवं सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित रहा विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: बीआईटी सिंदरी के औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा “स्मार्ट एंड सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग: इंडस्ट्री एंड बियोंड” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सोमवार को शुभारंभ हुआ। यह संगोष्ठी हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से आए शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में हर्ल सिंदरी के संयंत्र प्रमुख गौतम माजी, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार, डीन अकादमिक डॉ. डी. के. तांती, टीपीओ डॉ. धनश्याम, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. बी. डी. यादव, जनरल वार्डन प्रो. आर. के. वर्मा और डॉ. जे. एन. महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हर्ल सिंदरी यूनिट हेड गौतम माजी ने स्मार्ट और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से औद्योगिक क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों के बीच की दूरी घटती है और नवाचार को बढ़ावा मिलता है।

झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा तकनीकी निदेशक सुनील कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कार्बन फुटप्रिंट को कम करने, स्वचालित प्रणालियों को अपनाने और हरित औद्योगिक विकास की दिशा में संगोष्ठी की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, बिट्सा इंटरनेशनल के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार और बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने भी अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश कुमार ने साइबर-फिजिकल सिस्टम और ऑटोनोमस प्रोडक्शन पर विद्यार्थियों के कौशल विकास को जरूरी बताया।

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रो. सोमनाथ चट्टोपाध्याय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाम इंटरनल कंबशन इंजन तकनीक पर विस्तृत व्याख्यान दिया, वहीं डॉ. सुमंतो मुखर्जी ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Related Posts

Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers
झारखंड

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026
The first phase of Census 2027 will begin in Ranchi from May 1.
झारखंड

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

April 30, 2026
Tragic road accident in Giridih: 2 killed, 5 injured in car-bus collision
Breaking News

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

April 30, 2026
Next Post
CCTV Footage

धनबाद में नजर आए आतंकी वेशभूषा में लोग, वीडियो हुआ वायरल

HOROSCOPE

6 मई को कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़े अपना राशिफल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand transfers in turmoil: Babulal Marandi alleges extortion through brokers

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

April 30, 2026

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडो से जमकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Ranchi में Traffic नियमों की सख्ती बेअसर? बिना हेलमेट दौड़ रहे लोग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra