Dhanbad: शिक्षा विभाग द्वारा अष्टम कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच 93 साइकिलों का वितरण निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, जिला परिषद सदस्य दीपाली रुहीदास, मुखिया दिनेश सिंह और बीईईओ अशोक कुमार पाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल के साथ-साथ फूल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कई विद्यार्थियों के चेहरों पर साइकिल मिलने की खुशी झलक रही थी, वहीं कुछ ऐसे भी छात्र-छात्राएं रहे जिन्हें साइकिल नहीं मिल सकी और उनके चेहरों पर मायूसी दिखाई दी।
पिठाकियारी की एक छात्रा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद थी कि मुझे भी साइकिल मिलेगी, लेकिन यहां आकर बताया गया कि अभी नहीं दी जाएगी। मेरा स्कूल घर से काफी दूर है, रोज पैदल आना-जाना पड़ता है, जिससे काफी दिक्कत होती है।”
इस तरह की असमर्थता से वंचित छात्रों में असंतोष देखा गया। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग शेष छात्रों को कब तक साइकिल उपलब्ध कराता है।












