Ranchi: भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों और पाकिस्तान पर की गई सख्त कार्रवाई के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँची, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।
यात्रा का उद्देश्य सशस्त्र बलों के मनोबल को ऊंचा उठाना और देश की एकजुटता को दर्शाना रहा। इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा,
“भारतीय सेना पर हमें गर्व है जिसने देश का मस्तक ऊँचा रखा है। पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेकर सेना ने पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, यह कार्रवाई अनुकरणीय है। आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं।”
उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए हर सरकारी निर्णय में कांग्रेस साथ है।
पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा,
“सेना की कार्रवाई से देशवासियों में उत्साह है और तिरंगा यात्रा सेना के साथ एकजुटता दर्शाने का प्रतीक है।”
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा,
“कांग्रेस हमेशा देश और सेना के साथ रही है। यह यात्रा सेना के सम्मान और मनोबल को ऊँचा करने का प्रयास है।”
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा,
“यह यात्रा सैनिकों को समर्थन देने और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है। सैनिकों का साहस बधाई के पात्र हैं।”
इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रदीप कुमार बलमुचु, सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको, सुरेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, आलोक दुबे, यशस्विनी सहाय, कुमार राजा, डॉ. राकेश किरण महतो, किशोर शाहदेव, अमरेंद्र सिंह, सोनाल शांति, एम. तौसीफ, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, सत्यनारण सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहू, मनोज कुमार, निरंजन पासवान, रश्मि पिंगुआ और राजेश चंद्र राजू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








