बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

बिहार में मियाजाकी आम खूब चर्चा में, जापान से आई वैरायटी ने कोढ़ा में मचाई धूम

मई 22, 2025
in बिहार Bihar News
A A
miaziki mango
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, आम का मौसम दस्तक दे चुका है और बाजार में इसकी कई बेहतरीन वैरायटी देखने को मिल रही है. बिहार में जर्दालु, सीपीया, बीज्जू और मालदा जैसे आम पहले से ही लोकप्रिय हैं. इसी बीच इन दिनों एक और खास और महंगी किस्म की आम- मियाजाकी चर्चा में आ गई है.

Table of Contents

Toggle
  •  कोढ़ा में हो रही मियाजाकी आम की खेती
  •  700 रुपये का पौधा, अब दे रहा है कीमती फल
  •  जैविक खेती से स्वाद और गुणवत्ता में इजाफा
  • मियाजाकी आम की खासियत
  • आम की सुरक्षा के लिए हाईटेक उपाय
  •  जलवायु भी बनी सहयोगी

 कोढ़ा में हो रही मियाजाकी आम की खेती

कटिहार जिले के कोढ़ा क्षेत्र में मियाजाकी आम की सफल खेती की जा रही है. जहां, सीए प्रदीप झुनझुनवाला और पर्यावरण प्रेमी दीपक झा ने अपने-अपने नर्सरी में इस जापानी किस्म के आम को उगाने में सफलता हासिल की है.

Read more: झारखंड के इस जिले में मिल रहा सिलेंडर सस्ता.. जानें ताजा रेट

 700 रुपये का पौधा, अब दे रहा है कीमती फल

सीए प्रदीप झुनझुनवाला ने चार साल पहले कोलकाता से मियाजाकी आम का पौधा 700 रुपये में लाया था. वहीं, अब इस पौधे पर 30-40 फल लगे हुए हैं. उन्होंने अपने आवास परिसर में आम, लीची और सपाटू जैसे कई फलों के पेड़ भी लगाए हैं.

 जैविक खेती से स्वाद और गुणवत्ता में इजाफा

पर्यावरण प्रेमी दीपक झा ने बताया कि वह पूरी तरह जैविक खेती करते हैं. रासायनिक खाद और कीटनाशकों से दूर रहकर उन्होंने अपने बगीचे में आम, अमरूद, पपीता, सेब, मौसमी, इलायची, अगरवुड सहित मियाजाकी आम भी उगाया है. आंधी और बारिश के बावजूद उनके पेड़ पर 10 फल सुरक्षित हैं.

Read more: पवन सिंह का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ गाना हुआ सुपरहिट, देशभक्ति की भावनाओं को किया जागृत!

मियाजाकी आम की खासियत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक है. इस आम में बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसका शुगर कंटेंट 15% से अधिक होता है, जिससे इसका स्वाद और भी मीठा होता है.

आम की सुरक्षा के लिए हाईटेक उपाय

प्रदीप झुनझुनवाला ने आम की सुरक्षा के लिए अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर रखें हैं और एक स्टाफ को निगरानी और देखभाल के लिए नियुक्त किया है. चूंकि मियाजाकी आम की कीमत अधिक है, इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Read more: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक, आदिवासी हितों पर हुई गहन चर्चा

 जलवायु भी बनी सहयोगी

कोढ़ा की जलवायु तेज धूप और पर्याप्त वर्षा के कारण मियाजाकी आम की खेती के लिए अनुकूल साबित हो रही है.

 

Related Posts

Bankipur By-election: Janshakti Janata Dal candidate Veena Manvi arrested after filing nomination; Tej Pratap Yadav makes a major allegation.
बिहार Bihar News

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, Tej Pratap Yadav का बड़ा आरोप

जुलाई 13, 2026
Bharat Tiwari Encounter
देश National News

Bharat Tiwari Encounter: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मां आशा देवी भी पहुंचीं; परिवार ने रखीं 5 बड़ी मांगें

जुलाई 12, 2026
MS Dhoni Birthday 2026
Sports

Ranchi से क्रिकेट की दुनिया के ‘थाला’ तक: 45वें जन्मदिन पर जानिए MS Dhoni की पूरी कहानी

जुलाई 7, 2026
Next Post
Savitri-puja

वट सावित्री व्रत 2025: जानें किस दिन रखा जाएगा यह पुण्य व्रत

pm modi in bikaner

अब पाकिस्तान से न ट्रेड होगा, न टॉक: बीकानेर में गरजे PM मोदी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi's Upper Bazaar raid

Ranchi के अपर बाजार में नशे के कारोबार पर बड़ी रेड, कई दुकानों पर छापेमारी

जुलाई 15, 2026

Share Market में शानदार तेजी: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

IMD Alert: झारखंड में 15 july को कैसा रहेगा मौसम? आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rashifal 15 July 2026: बुधादित्य योग से चमकेगी किस्मत, मेष-वृश्चिक को लाभ, मीन राशि रहे सतर्क

JPSC रिजल्ट विवाद पर युवा आजसू का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस और युवा आजसू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पिपरवार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के तीन सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra