Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

शेखपुरा भाजपा कार्यालय में दो गुटों के बीच मारपीट: जिलाध्यक्ष समेत कई नेता घायल

May 23, 2025
in बिहार, राजनीति
A A
Fight between two groups in Sheikhpura BJP office
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के शेखपुरा जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, उनके पति मनोज तूफानी (मनोज यादव), भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए. सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

कहासुनी से शुरू होकर हिंसा में बदला विवाद

घटना नगर परिषद क्षेत्र के बाजिदपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई, जहां जिलाध्यक्ष के पति मनोज तूफानी और विपिन मंडल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और लात-घूंसे चलने लगे. इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.

Read more: राज्य की संवैधानिक संस्थाएं निष्क्रिय: बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

घायलों का इलाज, पुलिस में शिकायत

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ए अग्रवाल ने बताया कि विपिन मंडल के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं और उनका रक्तचाप भी असामान्य रूप से बढ़ा हुआ है. दूसरी ओर, रेशमा भारती और उनके पति मनोज यादव को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विपिन मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसमें जिलाध्यक्ष रेशमा भारती और उनके पति पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है.

Read more: भारतीय सांसदों के विमान को नहीं मिली मॉस्को एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति

संगठन विस्तार में अनदेखी बनी विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, यह विवाद काफी समय से चल रहे अंदरूनी मतभेदों का परिणाम है. वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष रेशमा भारती संगठन विस्तार में पुराने और अनुभवी नेताओं की उपेक्षा कर रही हैं और अपने करीबी लोगों को प्रमुख पदों पर नियुक्त कर रही हैं. यह गुटबाजी लंबे समय से पार्टी के अंदर असंतोष का कारण बनी हुई थी, जो अब सामने आ गई है.

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही गई है.

 

Related Posts

जेल बना माफियाओं का अड्डा, न्यायिक जांच हो-होटवार जेल में यौन शोषण पर भाजपा का बड़ा हमला
झारखंड

जेल बना माफियाओं का अड्डा, न्यायिक जांच हो-होटवार जेल में यौन शोषण पर भाजपा का बड़ा हमला

May 18, 2026
Major accident at Sasaram Railway Station: Patna fast passenger train catches fire, one bogie burnt to ashes
Breaking News

Sasaram Railway Station पर बड़ा हादसा: पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर राख

May 18, 2026
बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप
झारखंड

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

May 17, 2026
Next Post
Hera Pheri 3:  ‘’बाबु भैया’’ के फिल्म छोड़ने पर अक्षय ने उनपे ठोका 25 करोड़ का मुकदमा

Hera Pheri 3: ‘’बाबु भैया’’ के फिल्म छोड़ने पर अक्षय ने उनपे ठोका 25 करोड़ का मुकदमा

balu mafia

जमुआ में सफेद रेत का काला खेल, प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ता बालू माफिया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad: Attempted Robbery of Man Returning from Bank; Two Accused Arrested Thanks to Vigilance of Locals

Dhanbad में बैंक से लौट रहे व्यक्ति से छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026

Lohardaga में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थार वाहन समेत 10 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

West Singhbhum(पश्चिमी सिंहभूम) के चक्रधरपुर पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

आदेश सुप्रीम कोर्ट का, लेकिन Ranchi में नहीं दिख रहा असर; शेल्टर होम योजना अधर में, आवारा कुत्तों का आतंक जारी

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra