Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

गिरिडीह में समावेशी मतदान को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

May 24, 2025
in झारखंड
A A
गिरिडीह में समावेशी मतदान को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DMCAE) की बैठक की. इस बैठक में समावेशी मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज के प्रत्येक वर्ग को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची सतत अद्यतनीकरण 2024 के तहत विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, दिव्यांग अहर्तायुक्त व्यक्तियों का नाम सुनिश्चित रूप से मतदाता सूची में पंजीकृत करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा, उन दिव्यांग मतदाताओं, जिनका नाम पहले से सूची में दर्ज है लेकिन उन्हें दिव्यांग के रूप में चिह्नित नहीं किया गया, उन्हें प्रपत्र 8 के माध्यम से चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में गिरिडीह जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई.

Read more: नीति आयोग की बैठक 2025: हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए रखी 1.4 लाख करोड़ की मांग

आंकड़ों के अनुसार

– धनवार विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6,350,

– बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 8,422

– जमुआ विधानसभा क्षेत्र में9,524,

– गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 5,842

– गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में4,174

– डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 5,991 है.

समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया निर्देश

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के दिव्यांग मतदाताओं के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट आइकन’ चिन्हित करने संबंधी प्रस्ताव जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराया जाए. साथ ही, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए उनसे जुड़ी गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और नागरिक समाज संगठनों (CSOs) की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि उनके सहयोग से मतदाता पंजीकरण और मतदान दिवस पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

Read more: अनाथ बच्चों के लिए डालसा की पहल: आधार कार्ड व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. समावेशी लोकतंत्र की दिशा में यह कदम निश्चित रूप से दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा.

Related Posts

Minister Irfan Ansari met Rahul Gandhi
झारखंड

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

May 19, 2026
Woman arrested in Dhanbad's Dhansar on charges of smuggling ganja
Breaking News

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

May 19, 2026
Dhanbad police take major action, chargesheets filed in court in 687 old cases
झारखंड

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

May 19, 2026
Next Post
राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट द्वारा जारी किया गया गैर-जमानती वारंट, 26 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश

राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों हुआ जारी? जानिए चाईबासा कोर्ट के फैसले की पूरी वजह

Sukhdev Bhagat roared at BJP's 'silence' - Why are the tribals being called forest dwellers?

BJP की ‘खामोशी’ पर गरजे सुखदेव भगत – आदिवासियों को बनवासी क्यों कहा जा रहा है?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Bread Price Hike: The Shock of Inflation—Massive Increase in Bread Prices; Find Out What the New Rates Are Now

Bread Price Hike: महंगाई का झटका, ब्रेड के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब क्या हैं नई कीमतें

May 19, 2026

Breaking News: Hotwar Jail Case में झालसा-डालसा की जांच तेज, पीड़िता ने टीम के समक्ष लगाए गंभीर आरोप

मंत्री Irfan Ansari ने की Rahul Gandhi से मुलाकात

Dhanbad के धनसार में फ्रिज के अंदर छुपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 687 पुराने मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Breaking News: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘खतरनाक आवारा कुत्तों को दिया जाए मौत का इंजेक्शन, लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि’

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra