Jharkhand: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूत विनय श्रीकांत प्रधान से न्यू जर्सी में एक अनौपचारिक मुलाकात की। यह बैठक बिहार–झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJIANA) के स्वर्ण जयंती समारोह और ग्लोबल कॉनक्लेव 2025 के दौरान संपन्न हुई।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, प्रवासी भारतीयों की भागीदारी, और व्यापारिक व सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विनय श्रीकांत प्रधान, जो न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत के पद पर कार्यरत हैं, इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से पहुंचे थे। उन्होंने BJIANA के आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा,
“बिजाना भारतीय प्रवासियों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने में सेतु का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग को और भी मजबूत करते हैं।”
Read More: जल्द ही आंजन जंगल बनेगा प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना!
सुदेश महतो ने भी इस वैश्विक मंच पर भारतीय प्रवासियों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता की सराहना की, और आश्वस्त किया कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पटल पर मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









