बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज़ हो गई है. सिर्फ पिछले 24 घंटे में पटना में 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमितों में एम्स की एक महिला डॉक्टर, एक महिला नर्स और एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. इन सभी का इलाज सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है.
Read more- SENSEX और निफ्टी लाल निशान पर खुलें, INFOSYS बना टॉप परफॉर्मर
घरों में आइसोलेट मरीज, बढ़ी चिंता
बुखार, खांसी और बदन दर्द की शिकायत के बाद सभी मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई. आरपीएस मोड़ का एक 42 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है, जिसने राजा बाजार की एक प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी. NMCH में दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इनमें से तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं.
Read more- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए राशियों का हाल..
अस्पतालों में अलर्ट, तैयार की गई कोविड टीम
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पटना समेत राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है. IGIMS अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल के अनुसार, अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 12 ऑक्सीजन बेड और 3 ICU बेड आरक्षित किए गए हैं. इसके साथ ही एक क्विक रिस्पॉन्स कोविड टीम भी बनाई गई है, जो आपातकालीन स्थिति में तुरंत सक्रिय होगी.













