सिंदरी: बलियापुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी, सरसाकुड़ी और कालीपुर मौजा की कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण को लेकर विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच लगातार संघर्ष कर रही है। इस संबंध में किसानों रविवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सभा को मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सीपीआई(एम) के वरिष्ठ किसान नेता संतोष महतो ने संबोधित किया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सेल द्वारा किसानों की मर्जी के खिलाफ किसी तरह का जमीन अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार आपके साथ है। संतोष महतो ने कहा कि तीनों मौजा के किसान एकजुट होकर संघर्ष करेंगे किसी भी हाल में जमीन नहीं देंगे। सभा की अध्यक्षता गौतम प्रसाद ने की और संचालन विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच के अध्यक्ष अमृत महतो ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता नीताई रवानी, सूर्यकुमार सिंह, सुनील सोरेन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Read More: दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर स्नान करने गए दो युवक की डूबने से मौत












