Pakur: पाकुड़ जिले से घरेलू हिंसा की एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां घरेलू विवाद के दौरान एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर हंसुआ से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाज के दौरान सोनाभान बीबी की मौत हो गई। आरोपी ने बीच बचाव करने आगे आए अपने पिता को भी हंसुआ से वार कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज चल रहा है।
घरेलू विवाद में दी घटना को अंजाम
घटना के बाद आरोपी घर से फरार है। मामला पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव का है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हंसुआ को जब्त कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव के अधिकांश लोग जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान समीर शेख और उसकी पत्नी सोनाभान बीबी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर सनकी पति समीर शेख ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
Read More- बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीच बचाव करने आए अपने पिता पर भी जानलेवा हमला
इसके बाद उसने पत्थर से हमला कर दिया। साथ ही धारदार हंसुआ से शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए अपने पिता मनारूल शेख पर भी हंसुआ सेनहमला किया। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण सोनाभान बीबी की मौत हो गई।
Read More- धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ मायके (हिरणपुर थाना क्षेत्र के उपरबांधा गांव) ले गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति पूर्व में भी मृतका के साथ मारपीट करता था।








