KhabarMantra: भारतीय क्रिकेट टीम, कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में गुरुवार रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. इस यात्रा के दौरान, गिल और नए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया, जिसके बाद सभी प्रमुख खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर एकत्रित हुए. हालांकि पहले खबरें थीं कि टीम को अलग-अलग ग्रुप्स में भेजा जाएगा, लेकिन अंत में सभी खिलाड़ी एक साथ ही इंग्लैंड के लिए रवाना हुए.
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय ‘A’ टीम में शामिल सात सीनियर खिलाड़ी पहले से ही इंग्लैंड में हैं. इसके अलावा, बाकी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ अब शुभमन गिल के साथ इंग्लैंड के लिए उड़ान भर चुके हैं. BCCI ने इन खिलाड़ियों की तस्वीरें शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, गौतम गंभीर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे प्रमुख खिलाड़ी नजर आए.
Read more: RCB के विक्ट्री परेड हादसे पर विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा ”मै टूट चूका हूँ..
इंग्लैंड टेस्ट के लिए भारत की टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.
वहीं इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स की कप्तानी में कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, जैसे शोएब बशीर, जैक क्रॉली, जो रूट, सैम कुक, और क्रिस वोक्स.
सीरीज के लिए निर्धारित टेस्ट मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 20-24 जून 2025 – पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
- 2-6 जुलाई 2025 – दूसरा टेस्ट, एजबेस्टन
- 10-14 जुलाई 2025 – तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
- 23-27 जुलाई 2025 – चौथा टेस्ट, ओल्ड ट्रैफर्ड
- 31 जुलाई-4 अगस्त 2025 – पांचवां टेस्ट, ओवल
इस सीरीज के मुकाबले काफी रोमांचक होंगे, और दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.













