सिंदरी: असंगठित मजदूर मोर्चा की एक अहम बैठक गुरुवार को यू पी एन संख्वार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री नितायी महतो ने हर्ल के वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी पर हर्ल के वाइस प्रेसिडेंट को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एच आर हेड ना किसी से मिलते हैं और ना उच्च प्रबंधन से बात करने देते हैं। वे केवल अपने चहेते के प्रति समर्पित हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि एच आर हेड के अड़ियल रवैए को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा को आंदोलन मे उतरना ही पडे़गा। इस अवसर पर वक्ताओ में सुरेश प्रसाद ने कहा कि हर्ल में मजदूरों का शोषण प्रबंधन के संरक्षण में किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएसआर फंड से सामाजिक दायित्व का कोई काम नही किया जा रहा है। चक्काजाम आंदोलन की तिथि की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष सह निरसा विधायक अरुप चटर्जी और उपाध्यक्ष सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो निर्धारित करेंगे। बैठक में शाखा अध्यक्ष बाबु राजा, सुरेश प्रसाद, रोबीन कुमार चटर्जी, दिनेश महतो, राजीव सिंह, सोनू कुमार, राज कुमार मरांडी उपस्थित थे।












