DhanbadNews: निरसा थाना क्षेत्र के जामताड़ा रोड स्थित पुसोई नदी पुल के ऊपर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निरसा पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति सुबह से ही उक्त स्थल रहते दिखे ऐसा लगा मानो वह शराब पीकर गिर पड़ा है। जब काफी देर तक उसके शरीर से कोई हरकत नहीं देखा गया तो इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
Read More: मामूली सी बात पर टेंपो चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पत्थर से किया हमला, देखिए वीडियो
उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि अजय पासवान ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वह उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को पहचान का प्रयास किया। परंतु उसकी पहचान नहीं हो पायी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के कुछ देर बाद निरसा पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे
Read More: उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरकिया में लापरवाह व्यवस्था का भंडाफोड़, ग्रामीणों में आक्रोश











