AirIndia: आज मंगलवार सुबह एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जहां San Francisco से Mumbai जा रही Air India की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते कोलकाता में आपात रूप से उतारना पड़ा. उड़ान में सब कुछ सामान्य था, लेकिन विमान के बाएं इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंडिंग का फैसला लिया.
विमान रात में करीब 12:45 बजे कोलकाता पहुंचा, लेकिन जब उड़ान दोबारा शुरू करने की तैयारी हो रही थी, तब तकनीकी टीम ने इंजन में परेशानी पाई. यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज़ से सुबह करीब 5:20 बजे विमान से बाहर निकाला गया.
Air India की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा प्रबंध की बात कही गई है. हाल ही में ऐसे तकनीकी मामलों की संख्या बढ़ी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर यात्रियों की चिंता भी बढ़ती दिख रही है.













