Road Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक बस के खाई में गिरने की दुर्घटना सामने आई है. ये बस हादसा सुबह मंगलवार को, सरकाघाट के पटरीघाट के इलाके में हुआ है. इस घटना में 15-20 लोगों की घायल होने की खबर आई है जबकि 2 लोगों की जान जा चुकी है.
ये घटना तब हुई जब ठाकुर कोच की बस एक दम से अनियंत्रित हो गई और लगभग 200 फीट की गहरी खाई में जाकर गिर गई. ये हादसा के तुरंत बाद ही जैसे ही लोगों ने बस को खाई में गिरता देखा तो मदद के लिए घटनास्थल पर पंहुचे और बचाव कार्य में जुट गए. वहां मौजूद लोग बस से कई लोगों को निकालने में सफल होते है और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में पंहुचा देते है.
Private Bus का मंडी के कलखर समीप एक्सीडेंट, 22-25 लोग थे सवार, अभी तक किसी की मौत नहीं pic.twitter.com/3Zc8bTOAbQ
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Manoj Thakoor (@manojthakur044) June 17, 2025
मृतको के परिजनों की मदद करने का किया वादा
बताया जा रहा है की हादसे के वक़्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमे से 2 की जान जा चुकी है. बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है. सरकाघाट के DSP और पुलिस की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है और लगातार राहत बचाव कार्य जारी है. वहीँ प्रशाशन ने मृतको के परिवार वालों को हर सहायता प्रदान करने की बात कही है.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।








